डीआइजी ने किया सिंदरी पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण त्योहारों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को लेकर बनी  रणनीति

Advertisements

डीआइजी ने किया सिंदरी पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण

त्योहारों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को लेकर बनी  रणनीति

डीजे न्यूज, धनबाद: बोकारो कोयला प्रक्षेत्र के डीआइजी आनंद प्रकाश ने गुरुवार को सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी त्योहारों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई।

सिंदरी पहुँचने पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने डीआइजी का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीआइजी ने अनुमंडल के सभी इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टरों के साथ मैराथन बैठक की।

बैठक में लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए गए। डीआइजी ने स्पष्ट किया कि प्रिंस खान के गुर्गों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा। वहीं, आगामी ईद और रामनवमी के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त चौकसी बरतने को कहा गया है। पश्चिम बंगाल चुनाव के कारण सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी और चेकपोस्टों पर सख्ती बढ़ाने का आदेश दिया गया।

डीआइजी आनंद प्रकाश ने कहा कि  एसडीपीओ कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई और अपराध नियंत्रण पर चर्चा हुई।  संगठित अपराध को खत्म करने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top