विधायक चंद्रदेव ने उठाया फ्लोराइड युक्त दूषित पानी का मामला

Advertisements

विधायक चंद्रदेव ने उठाया फ्लोराइड युक्त दूषित पानी का मामला

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने बुधवार को बलियापुर घड़बड़ पंचायत एवं आसपास के गांव के चंपाकलो से निकल रहे फ्लोराइड युक्त दूषित पानी का मामला सदन में उठाया। विधायक ने कहा कि इस पानी के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। भूगर्भ जल में फ्लोराइड की मात्रा निर्धारित मानक से कई गुना अधिक पाई गई है। फिर भी इस क्षेत्र को अब तक फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है। विधायक ने सरकार से घड़बड़ एवं अगल-बगल गांव को फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्र घोषित कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि घड़बड़ एवं अगल-बगल गांव के चपकलों से फ्लोराइड युक्त दूषित पानी निकलने तथा इसका सेवन करने से लोग हड्डी एवं दांत की गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लोगों के शरीर में टेड़ापन आ जाता है।
दूसरी ओर विधायक ने बलियापुर जलापूर्ति योजना फेस 1 से 3 महीने से जलापूर्ति बंद रहने का मामला भी विधानसभा में उठाया। जलापूर्ति पूर्णतया बंद रहने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इस पर सरकार ने कंपनी को काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top