बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

Advertisements

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, रांची:
राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बेलगाम पुलिस प्रशासन और सरकार की कार्यशैली के विरोध में मंगलवार को झारखंड विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है। इसके बावजूद सरकार और पुलिस प्रशासन हालात सुधारने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि राज्य में तानाशाही और निरंकुश शासन चल रहा है, जहां जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर सदन से सड़क तक संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने के लिए सरकार को जवाबदेह बनाना जरूरी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top