रेलवे की खबरें:-
पोत्तनूर-धनबाद के मध्य चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
डीजे न्यूज, धनबाद:
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पोत्तनूर-धनबाद के मध्य पोत्तनूर स्टेशन से गाड़ी संख्या 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस एवं धनबाद स्टेशन से गाड़ी संख्या 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा l इस गाड़ी का विशेष उद्घाटन 11 मार्च को पोत्तनूर स्टेशन से गाड़ी संख्या 06619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा l इसी प्रकार 14 मार्च (शनिवार) को गाड़ी संख्या 03375 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत स्पेशल धनबाद स्टेशन से 14:00 बजे रवाना होगी तथा 16 मार्च (सोमवार) को पोत्तनूर स्टेशन पहुंचेगी।
—————————————
आनन्द विहार टर्मिनल-पुरुलिया के मध्य नई ट्रेन का परिचालन
धनबाद: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गढ़वा रोड-डाल्टनगंज-बरवाडीह-लातेहार-टोरी के रास्ते आनन्द विहार टर्मिनल-पुरुलिया के मध्य आनन्द विहार टर्मिनल स्टेशन से गाड़ी संख्या 14022 आनन्द विहार टर्मिनल-पुरुलिया एक्सप्रेस एवं पुरुलिया स्टेशन से गाड़ी संख्या 14021 पुरुलिया-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा l इस गाड़ी का विशेष उद्घाटन 14 मार्च को पुरुलिया स्टेशन से गाड़ी संख्या 04020 पुरुलिया-आनन्द विहार टर्मिनल उद्धघाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा।
——————————————
होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
धनबाद: होली के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए चलायी जा रही होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 03293 पटना-नई दिल्ली स्पेशल – 16 मार्च से 30 मार्च तक प्रतिदिन ।
गाड़ी संख्या 03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल – 17 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन ।
गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल – 15 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को।
गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल – 16 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को।
गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल -16 मार्च से 30 मार्च तक सोम, मंगल, शुक्र एवं शनिवार को।
गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल – 17 मार्च से 31 मार्च तक मंगल, बुध, शनि एवं रविवार को।
गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल – 22 मार्च एवं 29 मार्च (रविवार) को।
गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल – 23 मार्च एवं 30 मार्च (सोमवार) को।
गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल – 10 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल – 11 मार्च से 01 अप्रैल तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल – 10 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल – 12 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल – 13 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को।
गाड़ी संख्या 05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल – 14 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को।
गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल – 10 मार्च से 15 मार्च तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल – 11 मार्च से 16 मार्च तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल – 11 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को।
गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल – 17 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को।
गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल – 17 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक मंगल, शुक्र एवं रविवार को ।
गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल – 19 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक गुरू, शुक्र एवं रविवार को ।
गाड़ी संख्या 06021 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल – 16 मार्च एवं 23 मार्च (सोमवार) को।
गाड़ी संख्या 06022 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल – 19 मार्च एवं 26 मार्च (गुरूवार) को।
गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल-10 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को ।
गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल-12 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को ।
गाड़ी संख्या 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल-13 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोम एवं शुक्रवार को।
26.गाड़ी संख्या 03640 शकूरबस्ती-धनबाद स्पेशल-14 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगल एवं शनिवार को।
गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल – 14 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक मंगल एवं शनिवार को।
गाड़ी संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल – 15 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक बुध एवं रविवार को।