


टुंडी में बिजली मरम्मत करने जा रहे बिजलीकर्मी की सड़क हादसे में मौत 

टुंडी और मंझिलाडीह के बीच शिबू सोरेन कॉलेज के निकट देर रात बाइक के पोल में टक्कर मारने से गई जान, साथी घायल
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी और मंझिलाडीह के बीच शिबू सोरेन इंटर कॉलेज के निकट रविवार देर रात एक बाइक ने अनियंत्रित होकर बिजली पोल पर टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा युवक संतोष मोदक जो बिजली विभाग के अस्थायी कर्मी था की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उसका सहयोगी जख्मी हो गया। संतोष मोदक अपने एक साथी के साथ विभागीय काम से मंझिलाडीह की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में यह हादसा हो गया। जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों को असर्फी अस्पताल धनबाद ले गए। जहां जांच कर संतोष मोदक को मृत घोषित कर दिया गया। संतोष मोदक टुंडी बाजार स्थित तिवारी टोला के रहने वाले थे। उसे एक चार साल का बेटा है। उसकी मौत से उसकी पत्नी, माता-पिता व शादीशुदा बहन टूटी चुकी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। होली के ठीक पहले एक युवक की मौत से पूरे टुंडी बाजार में मातम छा गया है। संतोष मोदक वह काफी मिलनसार स्वभाव का युवक था।
परिजनों ने बताया कि मंझिलाडीह की ओर बिजली पोल में कोई तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली थी। उसे ठीक करने संतोष मोदक अपने एक साथी के साथ जा रहा था। इसी क्रम में वह हादसे का शिकार हो गया। इधर टुंडी के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मृतक संतोष मोदक के आश्रित को नियोजन देने की मांग बिजली विभाग से की है। कहा है कि अपने परिवार का वह एकलौत सदस्य था जो रोजगार कर रहा था। उसके निधन से पूरे परिवार में संकट छा गया है।




