तिसरा में शिक्षक से मोबाइल लूट, पुलिस कर रही छानबीन

Advertisements

तिसरा में शिक्षक से मोबाइल लूट, पुलिस कर रही छानबीन

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : तिसरा थाना क्षेत्र के आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय के भूतपूर्व प्रिंसिपल चांद कुइया निवासी शिवकुमार सिंह (67) का मोबाइल आज दोपहर को उनके निवास स्थान से कुछ दूरी पर ही एक युवक ने धक्का देकर छीन लिया। इस संबंध में शिवकुमार सिंह ने तिसरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है।

शिवकुमार सिंह ने बताया कि वे एम ओ सी पी से सब्जी खरीद कर जीएन पब्लिक स्कूल के रास्ते अपने घर चांद कुइया मास्टर कॉलोनी आ रहे थे, तभी स्कूल के आगे झाड़ी के पास एक युवक ने दौड़कर आकर उन्हें धक्का दे दिया और उनके पॉकेट से मोटरोला का एंड्राइड सेट निकालकर भाग गया। उन्होंने बताया कि मोबाइल की कीमत लगभग 11 हजार रुपये है।

इस घटना को लेकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह ने कहा कि पुलिस को इसका उद्भेदन करना चाहिए, बार-बार पंचायत के अंदर घटनाएं हो रही हैं, पुलिस क्या कर रही है? पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और खोजबीन शुरू की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top