



उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर सभा आयोजित
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) :शनिवार को आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलाकडीह के प्रांगण में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर डॉ. के. सी. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई।
सभा में विद्यालय के अध्यक्ष राम प्रवेश, सचिव त्रिपुरी, प्रबंधक जितलाल सिंह, समाजसेवी तुलसी रवानी, प्रभा सिंह, रघुनंदन सिंह, प्रवीण मुखर्जी, श्याम लाल सिंह, हाराधन मोदक, जगदीश साव, पूर्व प्राचार्य शिव कुमार सिंह सहित प्राचार्य उमेश कुमार रवानी, गणेश चटर्जी, के. के. तिवारी, मनोज सिंह, अरविंद पांडेय एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम एवं शैक्षणिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि डॉ. के. सी. श्रीवास्तव ने विद्यालय की पूर्व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में विद्यालय के विकास से संबंधित अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपेक्षित सहयोग देने की अपील भी की।





