बम के धमाकों से दहला ईस्ट बसुरिया निर्माणाधीन अंडरपास के पास अपराधियों ने फेंके तीन बम

Advertisements

बम के धमाकों से दहला ईस्ट बसुरिया

निर्माणाधीन अंडरपास के पास अपराधियों ने फेंके तीन बम

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद) :ईस्ट बसुरिया ओपी अंतर्गत बोआकला बस्ती स्थित 4 नंबर रेलवे गेट के पास निर्माणाधीन अंडरपास के समीप अपराधियों ने बमबाजी कर दहशत फैला दी। घटना शनिवार की है। बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।  तीन बमों के धमाकों से इलाका दहल उठा। हालांकि इस घटना में जानमाल की नुकसान होने की सूचना नहीं है।
सूचना पाकर बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह और ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश दुबे अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से बम के अवशेष बरामद किया है। आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और वहां कार्यरत एआरएसएस कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी के कर्मियों को तत्काल काम बंद करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने बम फेंके और मौके से फरार हो गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top