गिरिडीह में मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न डीसी रामनिवास यादव ने मतदाताओं, प्रत्याशियों, निर्वाचन कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया

Advertisements

गिरिडीह में मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न

डीसी रामनिवास यादव ने मतदाताओं, प्रत्याशियों, निर्वाचन कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया

डीजे न्यूज, गिरिडीह:नगरपालिका आम निर्वाचन  के अंतर्गत मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न होने के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया गया। प्रत्येक मतगणना हॉल में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित बनी रही। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना की शुरुआत प्रातः 08 बजे निर्धारित समय पर की गई तथा प्रत्येक टेबल पर प्रशिक्षित मतगणना कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। मतपेटिकाओं को स्ट्रॉन्ग रूम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीसीटीवी निगरानी एवं प्रत्याशियों/उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में बाहर निकाला गया। हर चरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राउंडवार परिणामों की घोषणा की गई और संबंधित अभिकर्ताओं से हस्ताक्षर भी लिए गए।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण मतगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा उत्पन्न नहीं हुई। प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा बलों की सक्रियता के कारण माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। मीडिया प्रतिनिधियों को भी समय-समय पर अधिकृत जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि किसी प्रकार की भ्रामक खबर न फैले। वहीं उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम गिरिडीह के महापौर पद के लिए प्रमिला मेहरा को सर्वाधिक 38091 मत हासिल किया। इसी प्रकार बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए शोभा देवी को सर्वाधिक 2012 मत प्राप्त हुआ तथा धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए  विनय कुमार संथालिया को 3133 मत प्राप्त हुआ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने सभी मतदाताओं, प्रत्याशियों, निर्वाचन कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस चुनाव में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत किया है। अंत में उन्होंने कहा कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 का सफल संचालन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून सम्मत ढंग से संपन्न कराई गई है, जिससे जिले में लोकतांत्रिक परंपराएं और अधिक सुदृढ़ हुई हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top