Advertisements




मां संतोषी पूजनोत्सव में भक्तों की जुटी भीड़

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा सिजुआ एक नंबर में चल रहे संतोषी पूजा महोत्सव में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने पूजनोत्सव में भाग लिया और मां के दरबार में मत्था टेक मन्नतें मांगी। बीते कई वर्ष से यहां भव्य तरीके से संतोषी पूजनोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। बीते दिनों मोहल्ले के ही एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो जाने के कारण इस बार सादगीपूर्ण तरीके से पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 02 मार्च को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा।




