धनबाद मेयर : पहले राउंड में संजीव सिंह 5267 वोटों से आगे, चंद्रशेखर अग्रवाल दूसरे नंबर पर

Advertisements

धनबाद मेयर : पहले राउंड में संजीव सिंह 5267 वोटों से आगे, चंद्रशेखर अग्रवाल दूसरे नंबर पर
डीजे न्यूज, धनबाद : नगर निकाय चुनाव के मतगणना में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की अनुमति से प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या जारी की।
प्रथम राउंड की गिनती के बाद महापौर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल को 671, आकाश दुसाध को 378, इंदु देवी को 2084, उमेश पासवान को 430, कुसुम देवी को 502, चंद्रशेखर अग्रवाल को 10524, जावेद इकबाल को 470, दिलीप कुमार को 358, दीनानाथ ठाकुर को 336, नवल किशोर पासवान को 332, मो परवेज खान को 379, प्रकाश कुमार को 1516, बिनोद कुमार सिंह को 371, भृगुनाथ भगत को 378, मुकेश कुमार पांडेय को 257, यौगेंद्र प्रधान को 157, रवि चौधरी को 728, रवि बुंदेला को 528, राजकुमार कनौजिया को 190, राम विनय सिंह को 265, राहुल कुमार चौहान को 507, मो रुस्तम अंसारी को 308, लक्ष्मी देवी को 443, शमशेर आलम अंसारी 4173, शांतनु कुमार चंद्रा को 486, शिल्पी शर्मा को 200, संजीव कुमार को 8645, संजीव सिंह को 15791 एवं के.सी. सिंहराज को 313 वोट प्राप्त हुए।
प्रथम राउंड की गिनती में 3980 वोट रिजेक्ट हुए। वहीं प्रथम राउंड में कुल 55700 वोटों की गिनती हुई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top