Advertisements
धनबाद मेयर : संजीव सिंह और चंद्रशेखर के बीच कांटे की टक्कर
संजीव अग्रवाल, शमशेर आलम और प्रकाश कुमार भी नहीं हैं बहुत पीछे
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद मेयर के चुनाव को लेकर पूर्व विधायक संजीव सिंह और झामुमो समर्थित प्रत्याशी व पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार अग्रवाल, जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी प्रकाश कुमार और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम भी इस टक्कर में बहुत पीछे नहीं हैं।
पहले राउंड की गिनती में चंद्रशेखर अग्रवाल ने बढ़त बनाई थी जबकि बाद में संजीव सिंह ने बढ़त बना ली है।