Advertisements




गिरिडीह पार्षद चुनाव : लालो, अनिल राम, बदरून निशां, महबूब आलम, मुन्ना रजवार जीते
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना बाजार समिति में जोरशोर से चल रहा है। अब तक आधा दर्जन पार्षदों का चुनाव परिणाम सामने आ चुका है हालांकि उनमें से कई की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आजसू जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव चुनाव हार गए हैं हालांकि उन्होंने फिर से मतगणना की मांग की है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक से अनिल राम, वार्ड नंबर दो से मो इश्तियाक उर्फ लालो, वार्ड नबंर तीन से बदरून निशां, वार्ड नंबर 19 से महबूब आलम उर्फ चानो एवं वार्ड नंबर 23 से मुन्ना रजवार चुनाव जीत चुके हैं।





