Advertisements




रेजिडेंशियल स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए प्री-बिड मीटिंग संपन्न

डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकर (जेआरडीए) कार्यालय में प्री-बिड मीटिंग शुक्रवार सुबह टेंडर इवैल्यूएशन कमिटी सदस्यों की मौजूदगी में हुई।
अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि जेआरडीए के तहत बेलगड़िया टाउनशिप, में कई ट्रेड में रेजिडेंशियल स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए प्री-बिड मीटिंग आयोजित की गई थी। मीटिंग में 9 एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए, और 4 एजेंसियों ने ईमेल के जरिए अपनी क्वेरी भेजी।




