विधायक शत्रुघ्न ने कृषक मित्रों के मानदेय और विद्युत व्यवस्था का मामला सदन में उठाया

Advertisements

विधायक शत्रुघ्न ने कृषक मित्रों के मानदेय और विद्युत व्यवस्था का मामला सदन में उठाया

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बजट सत्र के दौरान
दो महत्वपूर्ण जनहित के विषयों को पूरी गंभीरता और तथ्यात्मक आधार के साथ सदन में उठाया। विधायक ने राज्य में कार्यरत कृषक मित्रों से जुड़े मामले को उठाते हुए कहा कि कृषक मित्र कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके मानदेय को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अन्य राज्यों की तुलना में सम्मानजनक मानदेय सुनिश्चित करते हुए कृषक मित्रों के योगदान के अनुरूप वृद्धि का निर्णय लिया जाए।

राज्य की विद्युत व्यवस्था, स्मार्ट मीटर एवं घरेलू उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे त्रुटिपूर्ण बिलों से संबंधित मुद्दा को उठाते हुए कहा कि 200 यूनिट निःशुल्क बिजली की योजना लागू होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों से गलत बिलिंग की शिकायतें मिल रही हैं। विधायक ने सदन के माध्यम से मांग की कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी का त्वरित समाधान हो तथा उपभोक्ताओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत दी जाए।

विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को सदन में प्रभावी ढंग से उठाना  दायित्व है। सरकार से अपेक्षा है कि इन विषयों पर संवेदनशील और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top