होली पर दीक्षा महिला मंडल आकांक्षा महिला समिति ने बांटे साड़ी व रंग-गुलाल 

Advertisements

होली पर दीक्षा महिला मंडल आकांक्षा महिला समिति ने बांटे साड़ी व रंग-गुलाल 

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : पूर्वी झरिया क्षेत्र की दीक्षा महिला मंडल आकांक्षा महिला समिति द्वारा गुरुवार को होली के अवसर पर गांधीनगर हनुमान मंदिर के पास गरीब महिलाओं के बीच साड़ी, रंग, गुलाल, चूड़ा एवं गुड़ का वितरण किया गया।

समिति की अध्यक्ष इंदु पासवान ने कहा कि समिति द्वारा गरीब महिलाओं एवं बच्चियों के लिए लगातार कई कल्याणकारी कार्य किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग देने के उद्देश्य से साड़ी एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई है।

इंदु पासवान ने महिलाओं से अपील की कि होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाएं। उन्होंने कहा कि होली भाईचारा, मेल-मिलाप और आपसी मनमुटाव दूर करने का पर्व है, जिसमें दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। इसलिए सभी को मिलजुलकर इस त्योहार को मनाना चाहिए।

इस अवसर पर इंदु पासवान, सुजाता कुमार, रिंकू सिंह, नेहा कुमारी, पायल कुमारी, सुषमा सिन्हा आदि उपस्थित थीं।

इजे एरिया के महाप्रबंधक की धर्मपत्नी एवं समिति की अध्यक्ष इंदु पासवान ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही पूर्वी झरिया क्षेत्र में गरीब महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर एवं कंप्यूटर सेंटर की शुरुआत की जाएगी, जहां गरीब बच्चियों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी, ताकि वे आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सकें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top