प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक ने किया धनबाद-पाथरडीह-सिंदरी टाउन रेलखंड का निरीक्षण

Advertisements

प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक ने किया धनबाद-पाथरडीह-सिंदरी टाउन रेलखंड का निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदु दुबे ने धनबाद-पाथरडीह-सिंदरी टाउन रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाथरडीह स्टेशन के स्टेशन परिसर एवं पैनल रूम का अवलोकन किया। इस दौरान समयबद्धता, यातायात संचालन की सुगमता, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा संरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की तथा संबंधित शाखाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त गोलाकडीह साइडिंग, वाशरी प्लांट/ पाथरडीह, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) प्लांट/ सिंदरी तथा एसीसी सिंदरी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित औद्योगिक इकाइयों के अधिकारियों के साथ माल लदान, रेक उपलब्धता एवं परिवहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  अखिलेश मिश्र सहित मंडल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top