Advertisements




कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):कर्माटांड़ के सेवा विहार कॉलोनी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं रूद्र महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार की शाम अयोध्या से आए कथा वाचक दिलीप जी महाराज ने कृष्ण जन्मदिन प्रसंग पर प्रकाश डाला। कहा की संत की कथा से भगवान की कृपा होती है। जब तक भगवान की कृपा नहीं होगी मन शांत नहीं होगा। संत की महिमा का गुणगान करना चाहिए। संत का दर्शन करना चाहिए। संसार में जितने भी लोग मनुष्यवान है चाहे राजा हो या रंक सबको एक दिन जाना है। कोई रहने वाला नहीं है और इसी का नाम दुनिया है । भागवत कथा का लाभ लेने की बातें कही। मौके पर जितेंद्र अग्रवाल, जगदीश रवानी, रामप्रीत राय, गुरु पद कुंभकार, रमेश मंडल, बजरंगी पासवान, हीरा प्रसाद आदि थे।





