



कल्याण बोर्ड के माध्यम से कोलकर्मियों की समस्याओं का होगा निवारण

बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय कल्याण बोर्ड की बैठक में कई निर्णय
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : बुधवार को बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में विभागाध्यक्ष (औ.सं.), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, कोयलाभवन द्वारा जारी वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार बस्ताकोला क्षेत्र के क्षेत्रीय कल्याण बोर्ड के सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, बस्ताकोला क्षेत्र की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
वार्ता के दौरान प्रबंधन की ओर से अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार शर्मा, परियोजना पदाधिकारी एबीडीकेजिसी/के.ओ.सी.पी. देवेन्द्र सिंह, परियोजना पदाधिकारी आर.ओ.सी.पी. कमल कांत सिंह, परियोजना पदाधिकारी बस्ताकोला कोलियरी चन्द्रशेखर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सम्भ्रांत पाण्डेय, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी सास्वती पंडित, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) मनोरंजन कु. सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक (सुरक्षा) अजय कु. सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) एम.डी. सिकंदर, क्षेत्रीय प्रबंधक (वि. एवं यां.) निर्माल्य दास, सहायक प्रबंधक (असैनिक) रौनक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
संघ पक्ष की ओर से हरेराम सिंह, जे.एम.एस.(बा), एम.डी. अख्तर हुसैन, जे.एम.एस.(कु.), मुंद्रिका पासवान, जे.एस.एस., आर.एस. उपाध्याय, उ.सी.डब्लू.उ. (UCWU) तथा कालीपद महतो, बी.एम.एस. उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संघ की ओर से विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए गए, जिनका संबंधित विभागों के क्षेत्रीय प्रबंधकों द्वारा उत्तरदायी जवाब दिया गया।
बैठक का समापन महाप्रबंधक, बस्ताकोला क्षेत्र द्वारा क्षेत्रीय कल्याण बोर्ड के सदस्यों से अपील के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि कल्याण बोर्ड के माध्यम से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का निवारण किया जाएगा। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए बैठक की समाप्ति की गई।




