आदिवासी परंपरा, प्रकृति प्रेम और सामूहिक समरसता का जीवंत उदाहरण है बाहा पर्व 

Advertisements

आदिवासी परंपरा, प्रकृति प्रेम और सामूहिक समरसता का जीवंत उदाहरण है बाहा पर्व 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : लटानी आदिवासी टोला में संथाल समाज का पवित्र त्योहार बाहा पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सोनोत संथाल समाज के पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष संदीप हांसदा उपस्थित हुए। नायकी बाबा सोमभरी मरांडी ने जाहेरथान में विधिवत पूजा अर्चना की। संदीप हांसदा ने बताया कि बाहा पर्व आदिवासी परंपरा को मजबूत करते हुए पर्यावरण को संतुलन रखने का संदेश देता है। यह पर्व आदिवासी परंपरा, प्रकृति प्रेम और सामूहिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। इस मौके पर मांझी बाबा कालीपद मरांडी, बबलू बास्की,अजीत हांसदा,सुबल दास,सुनील मरांडी,मोनो हांसदा, आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top