आठवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को दिया गया प्रवेश पत्र

Advertisements

आठवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को दिया गया प्रवेश पत्र

डीजे न्यूज, धनबाद: बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद में बुधवार को सादे समारोह में
वर्ग 08 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के बीच प्रवेश पत्र वितरण किया गया। वर्ग शिक्षक संजय कुमार ने बोर्ड परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन हेतु मॉडल टेस्ट पेपर से  अभ्यास करने का निर्देश दिया। विद्यालय प्रधान एनाबेल कण्डूलना  के द्वारा सभी बच्चों को भयमुक्त होकर परीक्षा में शामिल होने की बात कही गई। परीक्षार्थियों को कलम भेंट करते हुए इस लेखनी को हमेशा गतिशील रखने का निर्देश देते हुए कहा कि इसकी गतिशीलता में ही शिक्षा की सार्थकता है। मौके पर विद्यालय प्रधान एनाबेल सुषमा कण्डूलना, वर्ग शिक्षक संजय कुमार, रेणु कुमारी,अनुपम सुप्रिया रश्मि,नागेन्द्र प्रसाद, चंद्रदेव प्रसाद गुप्ता, सुमंती सोरेंग,रिंकू कुमारी समेत दर्जनों अभिभावक भी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top