खेलकूद प्रतियोगिता में निःशक्त बच्चों ने दिखाया दम
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : मंगलवार को रिसोर्स सेंटर हलकट्टा में निःशक्त बच्चों के लिए खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में इशिका कुमारी (यूएमएस डोरवाडीह) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी (एनपीएस डूंगरीडीह) प्रथम रहीं, जबकि द्वितीय स्थान छमोके कुमारी (झारखंड आवासीय विद्यालय) को मिला। चम्मच दौड़ में ब्रीष्टि कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बॉल फेंक प्रतियोगिता में रानी कुमारी (हलकट्टा) विजेता रहीं।
कार्यक्रम का संचालन रिसोर्स टीचर अवनीश कुमार त्रिपाठी एवं शेफाली कुमारी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहदेव महतो (बीईईओ), सुजित कुमार महतो (बीपीओ) एवं दिनेश भट्टाचार्य (बीआरपी), ललन सेन,अजीत पंडित, जन्मेजय दां सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।