Advertisements




मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह पहुंचे राजकीय पॉलिटेक्निक, मतगणना प्रक्रिया का लिया जायजा

डीजे न्यूज, धनबाद : मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह मंगलवार शाम राजकीय पॉलिटेक्निक पहुंचे। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को लेकर चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समर्थकों से मुलाकात की और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।
मीडिया से बातचीत में संजीव सिंह ने कहा कि
जनता का मत बहुत जल्द सामने आएगा।
उन्होंने जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग मेरे साथ खड़े हैं, मैं भी सदा उनके साथ मजबूती से खड़ा रहूँगा।




