बजट नहीं बड़ा ढोल है जिसमें आवाज तो बहुत है पर अंदर से खाली : सुरेश साव 

Advertisements

बजट नहीं बड़ा ढोल है जिसमें आवाज तो बहुत है पर अंदर से खाली : सुरेश साव 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सुरेश साव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेरने वाला है। यह बजट वित्तीय प्रबंधन की विफलता का दस्तावेज प्रतीत होता है। सरकार न तो राजस्व सृजन की स्पष्ट रणनीति दे पाई, न ही विकास की ठोस दिशा दिखा सकी। बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं, युवा सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस योजना नही, छात्रों के लिए न नई छात्रवृत्ति, न अवसर, अनुबंधकर्मियों के भविष्य पर पूर्ण चुप्पी, किसानों के लिए कोई राहत या विशेष प्रावधान नहीं, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर ठोस पहल का अभाव, वृद्ध एवं दिव्यांगजन की पेंशन में कोई वृद्धि नहीं, यह बजट राज्य के भविष्य के साथ अन्याय है। जनता इसका जवाब अवश्य देगी।

सुरेश साव ने कहा कि ये बजट नहीं बड़ा ढोल है, जिसमें आवाज तो बहुत है पर अंदर से खाली है।

ये बजट खोखला बजट है।

इस बजट का झोला खाली है।

बजट देखकर…

किसानो की उम्मीद का खेत सूख गया है।

बजट देखकर…

महिलाओं के माथे पर घर चलाने की चिंता की लकीरें और बढ़ गयी है।

बजट देखकर…

बेरोज़गारों की आँखों के आगे अंधेरा छा गया है।

बजट देखकर…

व्यापारियों, कारोबारियों और दुकानदारों पर मंदी की मार और गहरा गयी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top