



साइडिंग निर्माण कार्यस्थल पर डस्ट गिराने का ग्रामीणों ने किया विरोध

रखितपुर स्टेशन का मामला
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): रेलवे द्वारा रखीतपुर स्टेशन के पास साईंडिंग निर्माण कार्य स्थल पर एमपीएल का डष्ट गिराए जाने का ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध कर दिया। काफी संख्या में ग्रामीण कार्यस्थल पर पहुंचे और काम बंद करा दिया और वहीं धरना पर बैठ गए।
ग्रामीणों का कहना है की बरसात के दिनों में डस्ट खेतों में जा गिरेगी। जिससे खेती योग्य जमीन बर्बाद हो जाएगा। ग्रामीणों ने रेलवे की जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाने के बाद ही डस्ट का उपयोग करने पर जोर दे रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि मना करने के बावजूद संवेदक मनमाने ढंग से साइडिंग स्थल पर डस्ट गिराने का कार्य कर रही है।
विरोध के चलते डस्ट लदे करीब आधा दर्जन हाइवा को ग्रामीणों ने रोककर रखा है। सकारात्मक वार्ता नहीं होने तक डष्ट गिराने नहीं देने पर अड़े हुए हैं। मौके पर रैयत ग्रामीणों में सुनील महतो, धनेश्वर महतो, रवि कुमार महतो, सूरज महतो, परेश प्रमाणिक, मुक्तेश्वर महतो, अजय महतो, आनंद महतो, उत्तम महतो , रोहित महतो, संजय महतो, विकास, गोपाल, बसंत, योगेंद्र, हीरालाल, अमलेश आदि थे।




