Advertisements




निगम क्षेत्र में 51.23% तो नगर परिषद में 61.10% मतदान

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद नगर निगम में मेयर और पार्षद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। निगम क्षेत्र में कुल 51.23% जबकि चिरकुंडा नगर परिषद में कुल 61.10% मतदान हुए।
मतदाताओं ने उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। खासकर फर्स्ट टाइम वोटरों में भी काफी उत्साह देखा गया। दूसरे प्रदेश में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं भी मतदान करने पहुंचे थे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए बच्चे वोट देने आए और वोट देकर वापस चले गए।




