



ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत से झरिया में बवाल, संजीव सिंह के हस्तक्षेप के बाद शव हटा और मतदान हुआ सामान्य

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद) : धनबाद नगर निगम चुनाव के बीच झरिया स्थित डीएवी उच्च विद्यालय के बूथ संख्या 12, 13, 14 और 15 पर कुछ समय के व्यवधान के बाद मतदान सामान्य रूप से शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समझाने-बुझाने के बाद बूथ के समीप रखे गए बच्चे के शव को हटाया गया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित होने लगी। मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस बल ने भी स्थिति को नियंत्रित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
गौरतलब है कि कल देर रात बालूगद्दा में ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया था, जिससे कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ।
फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और मतदाता शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।




