व्हीलचेयर पर पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान, झरिया में दो समर्थकों के बीच झड़प

Advertisements

व्हीलचेयर पर पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान, झरिया में दो समर्थकों के बीच झड़प

डीजे न्यूज, तिसरा (धनबाद) : तिसरा थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 223, 224 एवं 225 में सुबह सात बजे से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ हो गया। लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के लिए 70 वर्षीय बुजुर्ग भीख लाल भुइया व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे।

यज्ञ धौरा निवासी भीख लाल भुइया चलने में असमर्थ थे, लेकिन मतदान के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ। बीएलओ रेखा भट्ट, कुंदन कुमार एवं सपन पासवान की पहल और सहयोग से वे मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि वे हर वर्ष मतदान करते हैं। इस बार स्वास्थ्य कारणों से दिक्कत थी, लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से मतदान कर बेहद खुश हैं। इस दौरान उनकी पत्नी और पुत्र भी साथ मौजूद थे।

वहीं नॉर्थ तीसरा घनुडीह और कुजामा सहित अन्य क्षेत्रों में भी सुबह से मतदान सुचारू रूप से जारी है।

इधर झरिया थाना क्षेत्र स्थित डीएवी स्कूल मतदान केंद्र पर दो समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top