



झामुमो नेता राकेश महतो को अंतिम विदाई, लोगों में आक्रोश

डीजे न्यूज, डुमरी, गिरिडीह :
गिरिडीह के डुमरी में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और वरीष्ठ झामुमो नेता राकेश महतो का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। जमुनिया नदी घुटवाली में आयोजित अंतिम संस्कार में सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान लोगों में अपने नेता की हुई जघन्य और निर्मम हत्या पर गुस्सा देखा गया।
शव यात्रा रेफरल अस्पताल डुमरी से फूलों से सजी वाहन में निकाली गई, जो वनांचल चौक, बेरमो मोड़ होते हुए करिहारी स्थित झामुमो के प्रधान कार्यालय ले जाई गई। वहां वृहद शवयात्रा में शामिल लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया।

इस दौरान शामिल लोगों ने “राकेश महतो अमर रहे”, “हत्यारों को फांसी दो” आदि नारे लगाए। शव यात्रा में पूर्व मंत्री बेबी देवी, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक जयराम महतो, विधायक नागेंद्र महतो, झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य अखिलेश महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजू, राजकुमार पांडेय, बरकत अली, आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, कुविमो के कार्यकारी केन्द्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो, महासचिव रामचंद्र महतो, निरंजन महतो, सूरज महतो, उप प्रमुख उपेंद्र महतो, पूर्व मुखिया अजीत माथुर, मुखिया संघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद महतो, मुखिया जागेश्वर महतो, शिक्षाविद उमाशंकर राय, जयलाल महतो, पंकज कुमार, लोकेश्वर महतो, टहल साव, चांदी महतो, टिकैत महतो, निक्कू मिर्धा, मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, जेएलकेएम नेता रामेश्वर महतो, रामप्रसाद महतो, भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार, आजसू नेता मोहन महतो, पिंटु कुमार महतो, नीलकंठ महतो, महेंद्र महतो, करमचंद महतो आदि उपस्थित थे।
शवयात्रा में शामिल लोगों में आक्रोश देखा गया। सभी लोग इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे।




