निचितपुर कोल डिपो के मजदूर आंदोलन पर उतरे डिपो का काम किया ठप, कोयला उपलब्ध कराने की है मांग

Advertisements

निचितपुर कोल डिपो के मजदूर आंदोलन पर उतरे

डिपो का काम किया ठप, कोयला उपलब्ध कराने की है मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्र के निचितपुर कोलियरी के डिपो में कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रविवार को असंगठित मजदूर संघ के बैनर तले मजदूर आंदोलन पर उतर आए और काम ठप करा दिया।
संघ के अध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी का खामियाजा असंगठित मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। निचितपुर डिपो के लिए आवंटित कोयला बाँसजोड़ा डिपो भेज दिया जाता है, जिससे पिछले तीन माह से मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। मजबूरन मजदूरों ने
अनिश्चितकालीन बंदी किया है। आंदोलन के बाद भी प्रबंधन की ओर से वार्ता के लिए कोई पहल नहीं की गई है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मौके पर असंगठित मजदूर संघ के अध्यक्ष कपिल यादव, सचिव लालू अंसारी, रामपदार्थ राम, मुकेश यादव, बबलू नोनिया, कश्मीर भुइयाँ, रमेश राजभर, ओम प्रकाश चौहान, रामकिशन यादव, टिंकू भुइयां, अजय दास, अनवर ठाकुर, राजू यादव, करमचंद महतो, राम पवित्र पासी, दरोगी भुइयां, वासुदेव लाल, प्रहलाद पासवान, रवि कुमार, दुखन कुमार, विजय भुइयां सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिला मजदूर मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top