



बलियापुर में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो जख्मी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला एवं एक युवक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलो को बलियापुर पुलिस ने इलाज हेतु अस्पताल भेजा।
शाम करीब 6:30 बजे हीरक रोड पर पलानी के पास बाइक सवार दूमदुमी गोविंदपुर निवासी राजेश गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से पलानी की ओर जा रहा था कि बाइक असंतुलित हो गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दूसरी घटना शाम करीब 7:00 बजे बलियापुर बाजार के हटिया रोड पर सरिया बैंक्विट हॉल के पास स्थित बटवृक्ष के पास घटी। सिंघीयाटांड़ की ओर जा रहा बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रही एक अर्धविक्षिप्त
महिला को जोरदार धक्का मार दिया। इसके बाद बाइक सवार तेज गति से फरार हो गया। बलियापुर पुलिस ने घायल महिला को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर में भर्ती करवाया। वही बलियापुर बाजार चौक पर सिंदरी की ओर जा रहा एक पिकअप वैन द्वारा चकमा देने से दो बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गए । पिकअप वैन तेज गति से सिंदरी की ओर भाग निकला।




