धनबाद के छह  खिलाड़ी झारखंड सब जूनियर वॉलीबॉल टीम में

Advertisements

धनबाद के छह  खिलाड़ी झारखंड सब जूनियर वॉलीबॉल टीम में

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला वालीबाल संघ के रजिस्टर्ड 6 वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन सब जूनियर अंडर 16 झारखंड वॉलीबॉल टीम में हुआ है। उक्त जानकारी धनबाद जिला वालीबाल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने दी है। उन्होंने बताया कि झारखंड बालक वर्ग का वालीबॉल कोचिंग कैंप रांची के ऑक्सीजन पार्क में आयोजित हुआ था, जिसमें धनबाद के तीन खिलाड़ियों का चयन फिटनेस एवं प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। वही बालिका वर्ग का कोचिंग कैंप लातेहार के जिला मैदान में आयोजित किया गया था, जिसमें तीन खिलाड़ियों का चयन फिटनेस एवं प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।  घोषित झारखंड टीम में चयनित बालक खिलाड़ी आदर्श पाराशर, दीपक कुमार, रोहित कुमार, बालिका टीम में रितिका कुमारी, दीप्ति कुमारी, तनुश्री कुमारी शामिल हैं। बालक एवं बालिका झारखंड सब जूनियर वॉलीबॉल टीम रांची रेलवे स्टेशन से रांची हावड़ा एक्सप्रेस से आयोजन स्थल पश्चिम बंगाल के  हुगली जिला में 24 फरवरी से आयोजित होने वाली 45वीं सब जूनियर नेशनल बालक एवं बालिका वालीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी।
खिलाड़ियों को संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कपूर, संरक्षक सांसद ढुल्लू महतो, वैभव  सिन्हा, प्रभात रंजन, महासचिव सूरज प्रकाश लाल, जितेन कुमार जुबेर आलम देवेंद्र नारायण आचार्य वीरेंद्र कुमार पांडे दिलीप चौधरी  ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top