वार्ड 46 में रूपा देवी ने विकास कार्यों के आधार पर मांगा समर्थन

Advertisements

वार्ड 46 में रूपा देवी ने विकास कार्यों के आधार पर मांगा समर्थन

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): वार्ड संख्या 46 की प्रत्याशी रूपा देवी ने गोलकडीह, यज्ञ धौरा, बांध धौरा, बंगाली कोठी समेत विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ उनके पति रविंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे।

जनसंपर्क के क्रम में रूपा देवी ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई है।

रूपा देवी एवं रविंद्र प्रसाद ने कहा कि बीते पांच वर्षों में जो कार्य किए गए हैं, उनसे जनता भली-भांति परिचित है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता उन्हें सेवा का अवसर देगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में उत्साह देखा गया और कई जगहों पर लोगों ने उनका स्वागत भी किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top