वार्षिकोत्सव पर छात्राओं को किया गया सम्मानित

Advertisements

वार्षिकोत्सव पर छात्राओं को किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज,  बलियापुर(धनबाद):पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बलियापुर के वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति देकर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का उदघाटन विधायक चंद्रदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  समारोह के दौरान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागी व प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विधायक चंद्रदेव ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने एवं अच्छे नागरिक बनने की सलाह दी। मौके पर विद्यालय की वार्डन मधुमिता कुमारी, मोनिका भट्टाचार्य, रीता कुमारी, अर्चना कुमारी, दीपू कुमार शर्मा, अनिता कुमारी, पूनम कुमारी, संतोष महतो, दिनेश महतो, युधिष्ठिर महतो, पूर्णिमा कुमारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top