



मरांग बुरु जुग जाहेर बहा बोंगा पर्व में आज शामिल होंगे हेमंत और कल्पना सोरेन
डीजे न्यूज, पारसनाथ, गिरिडीह :
गिरिडीह के पारसनाथ में आयोजित होने वाले मरांग बुरु जुग जाहेर बहा बोंगा पर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को शामिल होंगे। यह पर्व आदिवासी संथाल समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।
उपायुक्त राम निवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने गुरुवार को दिशोम मांझी थान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने अयोजक समिति के पदाधिकारियों से मिलकर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली।
मरांग बुरु जुग जाहेर बहा बोंगा पर्व के दौरान पारसनाथ पर्वत की तलहटी को साफ-सफाई की जा रही है। पूज्यनीय स्थल दिशोम मांझी थान में आने वाले आदिवासी संथाल समाज के श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका खास ख्याल समिति व प्रशासन द्वारा रखा जा रहा है।





