शिविर में महिला रेल कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Advertisements

शिविर में महिला रेल कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

डीजे न्यूज, धनबाद: पूर्व  मध्‍य रेल महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी सुविधा केंद्र में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। संगठन की अध्यक्ष प्रिया मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध कराना था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप जाँच, शुगर जाँच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किए गए। महिला कल्याण संगठन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दिया जाता रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर पूर्व  मध्‍य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top