दामोदर नदी में बारूणी मेला 17 मार्च को

Advertisements

दामोदर नदी में बारूणी मेला 17 मार्च को

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : दामोदर नदी के नागदा घाट पर 17 मार्च को बारुणी मेला का आयोजन किया जाएगा । उक्त जानकारी दामोदर बचाओ अभियान के कार्यकर्त्ता जनार्दन महतो ने प्रेस बयान जारी कर दी है। भाटडीह ओ पी क्षेत्र के नागदा घाट और बोकारो जिला चास प्रखंड के कुम्हड़ी घाट पर चैत कृष्णा पक्ष त्रियोदशी तिथि को बारूणी स्नान करने का विशेष महत्व है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान कर नदी किनारे चट्टानों पर प्रभु श्रीराम के पद चिन्हों के पूजन करते है। तत्पश्चात श्रद्धालु निकट के चेचका शिव शक्ति धाम में शिव दर्शन करते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top