बाल विवाह कानूनन अपराध जिसे समाप्त करने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि व समाज की भागीदारी जरूरी

Advertisements

बाल विवाह कानूनन अपराध जिसे समाप्त करने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि व समाज की भागीदारी जरूरी

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : बगोदर प्रखंड सभागार में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने किया।
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसे समाप्त करने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि व समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। जागरूकता के माध्यम से ही इस कुप्रथा को रोका जा सकता है।
कार्यशाला में बाल संरक्षण विभाग के छोटे लाल पाण्डेय ने बाल विवाह के दुष्परिणाम, स्वास्थ्य पर प्रभाव और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बगोदर को बाल विवाह मुक्त प्रखंड बनाने की सामूहिक शपथ ली।
मौके पर दमयंती यादव, सीमा बाला, अजमेरी खातून, बसंती देवी, अमृता सुमन, रामलखन यादव, अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top