टुंडी परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, मैट्रिक परीक्षा में चीटिंग पर बढ़ा विवाद

Advertisements

टुंडी परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प, मैट्रिक परीक्षा में चीटिंग पर बढ़ा विवाद

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय टुंडी परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हों गई जिसमें दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार यह हिंसक झड़प मॉडल स्कूल कोलहर और उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरवाटांड़ के परीक्षार्थियों के बीच हुई है जिसमें रोहित कुमार साव, इशरत प्रवीण, अमित मरांडी, अनिल मरांडी, पायल कुमारी, नैना कुमारी समेत कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए हैं। घायलों में से रोहित कुमार साव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी से प्राथमिक उपचारकर बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH)रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि चीटिंग करने के विरोध में विवाद हुआ था।

विवाद प्लस टू हाई स्कूल टुंडी परीक्षा केंद्र से 3 दिन पूर्व शुरू हुई और फिर आज परीक्षा के अंतिम दिन हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व परीक्षा के दौरान एक छात्रा कथित तौर पर चीटिंग कर रही थी। जब दूसरे पक्ष के परीक्षार्थियों ने विरोध किया तो केंद्र के अंदर गहमा-गहमी शुरू हो गई। परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही छात्र बाहर निकले तो विवाद बढ़ गया था। लेकिन परीक्षा के अंतिम दिन की बात करने का मन बनाए थे।

फिर परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छुट्टी होने के बाद करीब दर्जनों की संख्या में लड़कों ने दूसरे पक्ष के छात्र-छात्राओं पर हमला बोल दिया। इस हमले में लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें कई परीक्षार्थी चोटिल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग और घायल छात्र टुंडी थाना पहुंचे जहां पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

इस संबंध में टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरी घटना की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है हालांकि टुंडी पुलिस ने यह भी बताया कि घटना को लेकर किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top