जेबीकेएसएस का साथ देने व विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद :धीरन महतो

0

जेबीकेएसएस का साथ देने व विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद :धीरन महतो

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद   :  दो वर्ष पहले आज ही के दिन यानी 18 जून को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की नींव रखी ग ई थी। इन दो वर्षों के कालखंड में जिस तरह से झारखंड की जनता का सहयोग और साथ समिति को मिला उसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। यह बातें समिति के युवा मोर्चा के धनबाद जिला संगठन मंत्री धीरन महतो ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस विश्वास और साथ को आगे भी बनाए रखना है तथा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के हाथों को मजबूत करते हुए झारखंड नवनिर्माण के सपना को पूरा करना है। जो सपना झारखंड के लिए शहीद आंदोलनकारियों व महापुरुषों ने देखा हैं, उसे सभी को मिल कर पूर्ण करना हैं। शहीद भगत सिंह ने कहा था कि असली आज़ादी सिर्फ अंग्रेजों से नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हाथों से भी लेनी हैं। ठीक उसी प्रकार हमारे पूर्वजों ने संघर्ष और बलिदान देकर झारखंड अलग राज्य का निर्माण तो कर लिया, लेकिन आज भी झारखंडवासी अपने अधिकारों से वंचित हैं। आदिवासी मूलवासियों का सिर्फ शोषण हुआ है। राहुल महतो, अमृत महतो, योगेंद्र महतो, चंदन महतो, आशीष महतो, अमित महतो, सुजीत महतो, महेश कुमार महतो, मो. नसीम ने भी जनता के प्रति आभार प्रकट किया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *