बेलगड़िया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा रूफ टॉप सोलर पैनल

Advertisements

बेलगड़िया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा रूफ टॉप सोलर पैनल

डीजे न्यूज, धनबाद: बेलगड़िया टाउनशिप में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कॉलोनी की विभिन्न इमारतों पर रूफ टॉप सोलर पैनल लगाया जाएगा।  इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को जेबीवीएनअल, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड तथा जेआरडीए के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने के लिए विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने, कनेक्शन व बिलिंग की प्रक्रिया, तकनीकी बिंदु, वर्तमान संसाधनों का सुदृढ़ीकरण इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई।

योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए उपायुक्त ने विद्युत विभाग एवं जेआरडीए को संयुक्त रूप से साइट विजिट कर वर्तमान संरचनाओं का सर्वे करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त  आदित्य रंजन, निदेशक डीआरडीबी  राजीव रंजन, जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक  ए.के. सिन्हा, विद्युत अधीक्षण अभियंता  एस. कश्यप, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के महाप्रबंधक (ई एंड एम)  आर.आर. कर्न, सिनीयर मैनेजर (ई एंड एम)  एम. भौमिक, झारिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक माइनिंग मिथिलेश कुमार, जेआरडीए के एचओडी (ई एंड एम) अलोक डोकानिया व अन्य लोग मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top