गिरिडीह को 106 रनों से हरा धनबाद फाइनल में पहुंचा अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (रणधीर वर्मा ट्रॉफी 2025-26)

Advertisements

गिरिडीह को 106 रनों से हरा धनबाद फाइनल में पहुंचा

अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (रणधीर वर्मा ट्रॉफी 2025-26)
डीजे न्यूज, गिरिडीह : अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (रणधीर वर्मा ट्रॉफी 2025-26) का सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज ग्राउंड में गिरिडीह व धनबाद के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में धनबाद ने गिरिडीह को 106 रनों से हरा दिया और फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
टॉस जीतकर गिरिडीह की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 50 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद की टीम ने 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 256 रनों का स्कोर खड़ा किया। धनबाद की ओर से अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए स्पर्श त्यागी ने 66 रन बनाए। इसके अलावा सिद्धार्थ सिन्हा ने 48, श्रेष्ठ ने 33, राहुल प्रसाद ने 27 व युवराज सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया। गिरिडीह की ओर से फुरकान अंसारी ने 3 और मो फराज व सूरज यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी गिरिडीह की टीम 41.3 ओवर में 150 रनों पर सिमट गई। गिरिडीह की ओर से मो फराज ने 37, नैतिक राज ने 36, योगेंद्र कुमार ने 29 और कुमार अंकित ने 28 रन बनाए। धनबाद की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए सूरवीर चंद्रा ने 5 विकेट लिए। वहीं राहुल प्रसाद ने 4 विकेट चटकाए। 5 विकेट लेनेवाले सूरवीर को गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान प्रो एम एन सिंह भी थे। मैच में अंपायर की भूमिका रुपेश कुमार व अरविंद कुमार सिंह व स्कोरर की भूमिका सोमित सामंता ने निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top