तिसरी में युवा विवाहिता की संदेहास्पद मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

तिसरी में युवा विवाहिता की संदेहास्पद मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : तिसरी थाना क्षेत्र के रानाडीह गांव के निवासी ब्रह्मदेव रविदास की 25 वर्षीय पत्नी विमली देवी की सोमवार की रात को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि विवाहिता का रक्तचाप बहुत ही कम हो गया था और वह बीमार थी जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। वहीं मृतका विमली देवी के भाई ने तिसरी थाना में आवेदन देकर ससुराल के लोगों पर उसको जान से मारने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि विमली देवी शारीरिक रूप से बहुत ही कमजोर थी और उनका हमेशा बीपी लो रहा करता था। विमली देवी कई दिनों से बीमार थी। सोमवार की रात को विमली देवी का बीपी काफी कम हो गया। जिसके बाद ससुराल वालो द्वारा डॉक्टर से उनका इलाज कराया गया लेकिन रात में ही विमली देवी ने दम तोड़ दिया। तिसरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top