देवरी में खुला उम्मीद ग्लोबल एकेडमी, दसवीं तक होगी पढ़ाई

देवरी में खुला उम्मीद ग्लोबल एकेडमी, दसवीं तक होगी पढ़ाई

डीजे न्यूज, देवरी : देवरी प्रखंड स्थित सिरनाटांड में मंगलवार को उम्मीद ग्लोबल एकेडमी स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार बंघु कच्छप, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बिमल कुमार सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, भाकपा माले प्रखंड सचिव मुस्तकिम अंसारी तथा स्कूल के संचालक आशीन अंसारी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर स्कूल के संचालक आशीन अंसारी और मंजूर अंसारी ने बताया कि विद्यालय में नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी और नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर जिप सदस्य उस्मान अंसारी, देवरी प्रखंड के अंजुमन कमेटी सह समाजसेवी जाकिर अंसारी, बिकास कुमार, देवविष्णु कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top