महायज्ञ से बही भक्ति की बयार

Advertisements

महायज्ञ से बही भक्ति की बयार

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): गुल्लूडीह गांव में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 श्री मारुति नंदन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ से इलाके का माहौल आध्यात्मिक हो उठा है। धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को पूजा अर्चना हेतु यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। बनारस से आए पुजारी सोनू कुमार पांडे द्वारा पूजा एवं यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है।  सफल बनाने के लिए बादल चंद्र मंडल, कपूरा मंडल, दीपक मंडल, लखन मंडल, अजय कुमार मंडल, अक्षय कुमार मंडल, प्रमोद मोदक, धनेश्वर महतो आदि सक्रिय है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top