पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा व जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने किया दुकान का शुभारंभ

Advertisements

पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा व जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने किया दुकान का शुभारंभ

डीजे न्यूज, बिरनी(धनबाद) : बंगराकला-कपिलो पंचायत अंतर्गत पथलड़िहा कृष्णानगर में माँ दुर्गा थोक विक्रेता जूता-चप्पल दुकान का उद्घाटन पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा तथा जीप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव ने विधिवत फीता काटकर किया।

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि बिरनी क्षेत्र विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले जूता-चप्पल का कोई थोक विक्रेता दुकान नहीं था, जिससे खुदरा दुकानदारों को गिरिडीह, सरिया, धनवार और हजारीबाग जाकर सामान खरीदना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर दुकान खुलने से उन्हें कम कीमत पर सामग्री उपलब्ध होगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही आम लोगों को भी सस्ते दर पर जूता-चप्पल मिल सकेगा।

दुकान संचालक भीम साव, भाजपा नेता लक्ष्मण दास, मुखिया मुकेश यादव, सूरज मोदी, अनिल रजक, आदित्य साव, अशोक साव, द्वारिका यादव, बिरेन्द्र मोदी, तालेबर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top