सिंदरी विधायक के भाई के निधन से शोक की लहर विभिन्न राजनीतिक दल के नेता सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे बड़ादाहा

Advertisements

सिंदरी विधायक के भाई के निधन से शोक की लहर

विभिन्न राजनीतिक दल के नेता सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे बड़ादाहा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के छोटे भाई 44 वर्षीय बुद्ध देव महतो के आकस्मिक निधन का समाचार पाकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि समेत सैकड़ो लोग बड़ादाहा
स्थित उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया। शाम करीब 4:00 मृतक का पार्थिव शरीर रांची से बड़ादहा पहुंचा। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों द्वारा स्वर्गीय बुद्धदेव महतो अमर रहे, बुद्धदेव महतो को लाल सलाम के नारे से गांव गूंज उठा।
पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल,  सत्ता पक्ष के सचेतक टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, जग्गू महतो, लक्ष्मी मुर्मू, अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, भाकपा माले के पोलित सदस्य हलदर महतो, हरिप्रसाद पप्पू, गणेश चौरसिया, धनबाद की प्रखंड प्रमुख आरती देवी, बलियापुर प्रमुख पिंकी देवी, एसडीपीओ आसुतोष कुमार सत्यम, सीमा देवी, हाजी आसिफ अली खान, राजद नेता तारकेश्वर यादव, बलियापुर के कांग्रेस अध्यक्ष संतोष मोदक, मुस्ताक आलम, मोहम्मद नूरुद्दीन, कुर्बान अंसारी, मुखिया दिलीप महतो, बीडी महतो, महावीर महतो आदि पहुंचे थे। पूर्व विधायक आनंद महतो समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया।  शाम करीब 5:30 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु सिंदरी श्मशान घाट ले जाया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top