जनता दरबार में सुनी गई आम जनों की शिकायतें

Advertisements

जनता दरबार में सुनी गई आम जनों की शिकायतें

डीजे न्यूज, धनबाद शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी  संजय कुमार झा ने आमजनों की शिकायत सुनी।

जनता दरबार में न्यू आजाद नगर भूली से आए व्यक्ति ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने, लुतिपहाड़ी बाघमारा से आए व्यक्ति ने जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण करने, मनईटांड छठ तालाब के पास रहने वाले व्यक्ति ने उनके पैतृक जमीन एवं मकान को हड़पने की शिकायत की। वहीं कुमारधुबी से आई महिला ने पति के इलाज के लिए सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top