कदाचार मुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : विशाल पांडेय 

Advertisements

कदाचार मुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : विशाल पांडेय

टुंडी बीडीओ ने मैट्रिक परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, बढ़ाया मनोबल

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : +2 हाई स्कूल टुंडी में मैट्रिक परीक्षा के दौरान टुंडी बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परीक्षार्थियों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया और शांत मन से परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर बीडीओ ने परीक्षा में नियुक्त कर्मियों को भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार मुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संचालित होती दिखीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top