2 महिला सहित 15 प्रत्याशियों ने किया महापौर के लिए नामांकन

Advertisements

 

2 महिला सहित 15 प्रत्याशियों ने किया महापौर के लिए नामांकन

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव में महापौर के लिए बुधवार को 2 महिला सहित 15 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में संजीव सिंह, संजीव अग्रवाल, योगेन्द्र प्रधान, आकाश दुसाध, मुकेश पाण्डेय, कुसुम देवी, नवल किशोर पासवान, शांतनु चन्द्रा,  उमेश पासवान, शिल्पी शर्मा, भृगुनाथ भगत, राजकुमार कनौजिया, दीनानाथ ठाकुर, राम बिनय सिंह तथा राहुल कुमार चौहान शामिल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top